देश की खबरें | रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू ने कहा, ‘आप इतनी दूर चले गये...बहुत याद आयेंगे’
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 13 सितंबर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर रविवार को पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘‘मैंने परसों ही कहा था, आप कहीं नहीं जा रहे हैं। लेकिन आप इतनी दूर चले गये। निःशब्द हूं, दुखी हूं। बहुत याद आएंगे।’’

चारा घोटाले में सजायाफ्ता प्रसाद न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Riots Police Chargesheet: दिल्ली हिंसा मामले में सीताराम येचुरी का नाम, कांग्रेस संसद में उठाएगी मुद्दा.

बिहार के कद्दावर नेता का 74 वर्ष की उम्र में एम्स, दिल्ली में निधन हो गया।

सिंह ने एम्स से ही बृहस्पतिवार को ही प्रसाद को पत्र लिखकर राजद से अपना इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े | Kangana Ranaut Meets Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari: कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल संग महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से की मुलाकात (See Pics).

लेकिन प्रसाद ने शुक्रवार को जेल अधीक्षक के माध्यम से सिंह को पत्र लिखकर कहा था, ‘‘आप यहीं हैं, कहीं नहीं जा रहे हैं।’’

इसबीच राजद के झारखंड अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा, ‘‘लालू जी तो न्यायिक हिरासत में रिम्स में इलाजरत हैं। अतः उनकी प्रतिक्रिया के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि उनसे किसी की मुलाकात नहीं है। हालांकि रघुवंश प्रसाद जी के निधन से वह निश्चित ही मर्माहत होंगे।’’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि वे सरल हृदय जननेता थे।

सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘रघुवंश जी एक सरल हृदय जननेता थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक संदेश में कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से देश ने एक कद्दावर राजनेता खो दिया। वह अपनी बात बेबाकी से रखते थे।’’

मुंडा ने कहा भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा नेता रघुवर दास ने शोक संदेश में कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे एवं बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से मैं शोकग्रस्त हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रघुवंश बाबू जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब एवं किसानों के उत्थान के लिए लगा दिया। समाज के प्रति उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)