एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अपने मतभेद सुलझाने के लिए सोमवार को फिर से मिलने पर राजी हुए हैं ओली-प्रचंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सत्ता की लड़ाई के कारण परेशानियों से घिरे नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और सत्तारूढ़ दल के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए सोमवार को फिर से मिलने पर राजी हो गए हैं।

विदेश की खबरें | अपने मतभेद सुलझाने के लिए सोमवार को फिर से मिलने पर राजी हुए हैं ओली-प्रचंड

काठमांडू, दो अगस्त सत्ता की लड़ाई के कारण परेशानियों से घिरे नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और सत्तारूढ़ दल के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए सोमवार को फिर से मिलने पर राजी हो गए हैं।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, रविवार को करीब तीन घंटे चली बैठक में दोनों के आपसी मतभेद सुलझ नहीं पाये।

यह भी पढ़े | लंदन: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में ब्रिटेन जारी कर सकता है खास सिक्का, वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने की यह अनोखी पहल.

माई रिपब्लिका की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार सूर्या थापा ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। इसे लेकर चर्चा हुई कि पार्टी के सचिवालय, स्थाई समिति या केन्द्रीय समिति की बैठक बुलायी जाए। बैठक में पार्टी की आमसभा बुलाने को लेकर भी चर्चा हुई।’’

थापा ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं में अभी सहमति बननी बाकी है।’’

यह भी पढ़े | नासा के अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से घर के लिए हुए रवाना, आज दोपहर तक मेक्सिको की खाड़ी में करेंगे लैंडिंग.

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के दो शीर्ष नेताओं के बीच यह बैठक प्रधानमंत्री ओली द्वारा 28 जुलाई को होने वाली पार्टी की स्थाई समिति की बैठक स्थगित किए जाने के छह दिन बाद हुई है।

अखबार के अनुसार, स्थाई समिति की बैठक को लेकर अनिश्चितता है क्योंकि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच मतभेद अभी भी जारी है।

रविवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री ओली के साथ उनके करीबी सुभाष नेमबांग भी आए थे। गौरतलब है कि नेमबांग ओली और प्रचंड के बीच मतभेदों को सुलझाने में मध्यस्थ का काम कर रहे हैं। वहीं प्रचंड के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता झाला नाथ खनल भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).