देश की खबरें | हाथी के हमले में वृध्दा की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में एक वृध्दा की मौत हो गई है।

जियो

जशपुर/रायगढ़, 19 जून छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में एक वृध्दा की मौत हो गई है।

जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र के अंतर्गत महुआ गांव में बुधियारो बाई (62) और अन्य लोग काम कर रहे थे, तभी हाथियों के एक दल ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | तेलंगाना: हैदराबाद में आज जनरल मर्चेंट एसोसिएशन ने चीन के खिलाफ जताया विरोध प्रदर्शन: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में 18 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन कर्मचारियों द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रख कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद जंगली हाथियों का दल आसपास के गांवों में फसल और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक हाथी की मृत्यु करंट लगने से हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के छाल रेंज के बहरामार में कल तड़के एक नर दंतैल हाथी का शव बरामद किया गया था। जांच में हाथी की मौत बिजली के करंट से होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले के आरोपी पतिराम राठिया (45) ने अधिकारियों को बताया कि उसने जंगली जानवरों से अपनी बाड़ी की सुरक्षा के लिए विद्युत तार लगाया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में इस महीने की नौ तारीख से अब तक छह हाथियों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\