जरुरी जानकारी | ओला ने बेंगलुरु में 15 मिनट से कम समय में किराना आपूर्ति की सेवा शुरू की

नयी दिल्ली, पांच नवंबर ओला ने बेंगलुरु में किराना, व्यक्तिगत देखभाल और पालतू जानवरों की देखभाल के उत्पादों की तेजी से डिलिवरी की सेवा पायलट आधार पर शुरू की है।

ऑनलाइन कैब/बाइक सेवा कंपनी इस पायलट सेवा के साथ इस तरह की डिलिवरी के क्षेत्र में प्रवेश कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि ओला बेंगलुरु में पायलट आधार पर अपना 'ओला स्टोर' शुरू कर रही है, जो कुछ प्रमुख इलाकों से शुरू हो रहा है। कंपनी आने वाले महीनों में भारत के प्रमुख शहरों में इसका विस्तार करेगी।

सूत्रों ने कहा कि इस सेवा का लक्ष्य 15 मिनट से कम समय में डिलिवरी करना है।

इस बारे में संपर्क करने पर ओला ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि यह सेवा ओला ऐप पर उपलब्ध है और बेंगलुरु में चुनिंदा उपभोक्ताओं के लिए शुरू की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)