विदेश की खबरें | श्रीलंका के पास तेल टैंकर में आग लगी, एक लापता व एक अन्य घायल

नौसेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकरी दी। टैंकर पर चालक दल के 23 सदस्य थे।

प्रवक्ता कैप्टन इंदिका सिल्वा ने बताया कि आग ‘न्यू डायमंड’ टैंकर के इंजन रूम में लगी और फिर फैल गयी। टैंकर कुवैत से कच्चे तेल लेकर भारत जा रहा था।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

नौसेना ने टैंकर की मदद के लिए चार पोत भेजे।

सिल्वा ने कहा कि जब तक पोत वहां पहुंचते, चालक दल के 19 सदस्य जीवन बचाने वाली नौकाओं में सवार हो गए थे। उन्हें इन पोतों पर ले लिया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: फ्रांस में 24 घंटे में दर्ज हुए COVID-19 के 7 हजार नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 3,31,034.

उन्होंने कहा कि जब नौसेना के पोतों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की तो कप्तान और दो अन्य सदस्यों ने भी टैंकर को छोड़ दिया। एक सदस्य लापता है।

पनामा में पंजीकृत टैंकर में जब आग लगी, वह उस समय श्रीलंका के पूर्व में करीब 38 समुद्री मील (70 किलोमीटर) दूर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)