Coronavirus Update: फ्रांस में 24 घंटे में दर्ज हुए COVID-19 के 7 हजार नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 3,31,034
फ्रांस में कोरोनावायरस के 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मार्च में महामारी शुरू होने के बाद से यह तीसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को यहां 7,017 नए मामले आए, जो कि पिछले दिन की तुलना में 2,000 ज्यादा थे.
पेरिस, 3 सितंबर: फ्रांस में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मार्च में महामारी शुरू होने के बाद से यह तीसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को यहां 7,017 नए मामले आए, जो कि पिछले दिन की तुलना में 2,000 ज्यादा थे. इसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,31,034 हो गई है. इससे पहले फ्रांस में 31 मार्च को 7,578 मामले दर्ज हुए थे.
परीक्षण किए गए कुल नमूनों की तुलना में पॉजिटिव पाए गए परीक्षणों की दर पिछले दिन की तरह 4.3 प्रतिशत ही थी. इसके अलावा मंगलवार से बुधवार के बीच 25 लोगों की इस घातक वायरस के कारण मौत होने के बाद कुल मृत्यू संख्या 30,686 हो गई है.
अस्पताल में गहन देखभाल में भर्ती रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं क्लस्टर्स की संख्या भी बढ़कर 384 हो गई है. स्वास्थ्य महानिदेशालय (डीजीएस) ने बताया है कि पिछले सात दिनों में 10 लाख से अधिक परीक्षण (10,04,859) किए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

