जम्मू, 28 नवंबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अधिकारियों के तबादले के संबंध में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भूमि विभाग के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त-सचिव संजीव वर्मा ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि अनंतनाग में सर्वेक्षण और भूमि अभिलेख के क्षेत्रीय निदेशक अब्दुल हफीज़ शाह को जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि शाह अपने निलंबन के दौरान कश्मीर में संभागीय आयुक्त से संबद्ध रहेंगे।
आदेश में उनके उस कृत्य के बारे में जानकारी नहीं है जिस वजह से उन्हें निलंबित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कुछ अधिकारियों के तबादले में नियमों का उल्लंघन करने पर मुख्य सचिव के निर्देश पर शाह को निलंबित किया गया है।
प्रशासन ने कुपवाड़ा जिले के वेतन रोज़गार के परियोजना अधिकारी हिलाल अहमद मीर को भी उनके पद से हटा दिया है।
विभाग ने आदेश में कहा कि जांच लंबित रहने तक मीर को सामान्य प्रशासन विभाग से तत्काल संबंद्ध किया जाता है। दोनों अधिकारी जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY