देश की खबरें | ओडिशा जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 5000 लोगों का कोविड-19 जांच कराएगा

पुरी, 24 जनवरी ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने सेवादारों, पुलिसकर्मियों और निगम कर्मियों समेत भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से जुड़े 5000 लोगों का कोविड-19 जांच कराने का अभियान शुरू किया है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने कहा कि वह सेवादारों के परिवारों के लिए विशिष्ट स्वास्थ्य देखभाल केंद्र स्थापित करेगा।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता ने NCP चीफ शरद पवार की 'कोरोना वायरस’ से की तुलना, कहा- पूरे महाराष्ट्र को संक्रमित किया.

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने बताया कि रथयात्रा से पहले सोमवार की रात को एक विशाल नमूना संग्रहण कार्यक्रम किया गया था और एक सेवादार संक्रमित पाया गया था।

उन्होंने बताया कि जब यह पता किया गया कि उसके संपर्क में कितने लोग आये थे तो उसके परिवार के सदस्यों समेत 16 लोगों की पहचान की गयी थी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘ 2000 से अधिक सेवादारों, जिनके नमूने लिये गये थे, में केवल एक ही 22 जून को संक्रमित पाया गया था। उसे धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रखा गया और विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

उसके संपर्क में आये व्यक्तियों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए भेज दिये गये हैं।

विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें बुधवार रात तक 16 में 14 की जांच रिपोर्ट मिल जाने की उम्मीद है।’’

श्री जगन्नानाथ मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एस सी महापात्र ने कहा कि करीब 2500 सेवादार कोविड-19 परीक्षण के दूसरे दौर से गुजरेंगे और भगवान जगन्नाथ एवं उनके दिव्य भाई-बहन के रथों के लौटने यानी ‘बहुदा जतरा’ से पहले यह प्रक्रिया 28 जून तक पूरी होगी ।’’

उन्होंने कहा , ‘‘ जो सेवादार संक्रमणमुक्त पाये जायेंगे, केवल उन्हें ही एक जुलाई को बहुदा जतरा में शामिल होने दिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)