Odisha: देवी नदी में दो छात्र डूबे, एक लापता
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में सोमवार को देवी नदी में नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पारादीप, 28 मार्च : ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में सोमवार को देवी नदी में नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि लापता छात्र का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है. घटना जगतसिंहपुर जिले के माछगांव में हुई. उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर के तीन छात्र अंबासाल बालीकुडा में अपने दोस्त के घर गए थे. यह भी पढ़ें : Bihar: 5वीं कक्षा के एक छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप में तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज
इनमें से चार देवी नदी में नहाने गए थे. उन्होंने बताया कि नदी के तेज बहाव में सभी बह गए. हालांकि, इनमें से एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. पुलिस ने बताया कि बचाए गए छात्र को हालत गंभीर होने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Bhubaneswar Supermarket Fire: भुवनेश्वर के धौली लिंगीपुर के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बचाया; VIDEO
Odisha Horror: ओडिशा में शिक्षा जगत शर्मसार, कक्षा 7वीं की छात्रा से एक साल से रेप, 5 शिक्षक सहित एक चपरासी गिरफ्तार
Puri Shocking News: ओडिशा के पुरी में जुओं का संक्रमण बना जानलेवा, 12 साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत
Odisha School Horror: कालाहांडी में विशेष स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, वार्डन पर लगा गंभीर आरोप; प्रशासन में मचा हड़कंप
\