Odisha Shocker: लड़की का सड़ा-गला शव मिला, परिजन ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया
ओडिशा में संबलपुर जिले के एक जंगल से 17 वर्षीय उस लड़की का सड़ा गला शव मिला जो 20 मार्च से लापता थी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. लड़की की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
संबलपुर (ओडिशा), 24 मार्च : ओडिशा में संबलपुर जिले के एक जंगल से 17 वर्षीय उस लड़की का सड़ा गला शव मिला जो 20 मार्च से लापता थी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. लड़की की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
बरगढ़ जिले में अपने घर से 20 हजार रुपये नकद लेकर अपने एक पुरुष मित्र के साथ भागी लड़की का शव संबलपुर से सटे हीराकुंड इलाके के जंगल में मिला. लड़की के परिजन ने उसका कहीं पता नहीं लगने पर बरगढ़ टाउन पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: औरैया में पति की हत्या के लिए महिला और प्रेमी ने हत्यारे को 2 लाख रुपये दिए, 3 गिरफ्तार (देखें वीडियो)
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को बुर्ला से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में ट्रैक किया. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले, जिससे यह संकेत मिलता है कि उस पर क्रूर हमला किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

