देश की खबरें | ओडिशा : व्यक्ति ने महिला की हत्या की, कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा पुलिस चौकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने एक रिश्तेदार की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए एक महिला की हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर पुलिस चौकी पर पहुंच गया।

जाजपुर (ओडिशा), 16 जुलाई ओडिशा के जाजपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने एक रिश्तेदार की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए एक महिला की हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर पुलिस चौकी पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार की रात दानागडी थाना अंतर्गत छतारा गांव में हुई ।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, फोर्ट में पांच मंजिला इमारत हुई धराशायी तो मलाड में गिरा रूम का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

जाजपुर रोड के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के चिन्मय नायक ने बताया कि कार्तिक केराई ने अपने बीमार चचेरे भाई की मौत होने के बाद 62 वर्षीय महिला नंदिनी पूर्ति की हत्या कर दी ।

एसडीपीओ ने बताया, ‘‘हमने शव को बरामद कर लिया है और छानबीन कर रहे हैं । किस वजह से यह घटना हुई, उन परिस्थितियों का पता लगाने के लिए हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | मुंबई: शहर में भारी बारिश के बाद सायन एरिया में हुआ गंभीर जलभराव : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि केराई का एक चचेरा भाई हाल में बीमार हो गया था और उसे उपचार के लिए महिला के पास ले जाया गया था। महिला इस इलाके में झाड़-फूंक करती थी।

महिला ने ठीक हो जाने का आश्वासन दिया तो केराई और उसके चचेरे भाई घर लौट आए । हालांकि, केराई की स्थिति बिगड़ने लगी और उसे इस महीने की शुरुआत में कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

पुलिस ने बताया कि बाद में उसकी मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\