देश की खबरें | ओडिशा में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 304 मामले सामने आए, दो और मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 304 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़कर 5,160 हो गई जबकि दो और लोगों की मौत के साथ महामारी से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 21 जून ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 304 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़कर 5,160 हो गई जबकि दो और लोगों की मौत के साथ महामारी से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मरने वाले दोनों व्यक्ति पूर्व में अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
अधिकारी ने बताया कि 304 नए मामलों में से 272 मामले पृथक-वास केंद्रों में मिले हैं, जहां राज्य में लौटने वाले प्रवासी कामगारों को ठहराया गया है।
उन्होंने बताया कि 32 अन्य मामले अलग-अलग स्थानों से आए हैं।
प्रदेश में फिलहाल 1,607 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
इस बीमारी से अब तक 3,534 लोग राज्य में ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

