देश की खबरें | ओडिशा : अभ्यर्थियों की जगह भर्ती परीक्षा देने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

राउरकेला (ओडिशा), 20 अगस्त पुलिस ने अभ्यर्थियों की जगह परीक्षार्थी बनकर एनआईटी राउरकेला के गैर-शिक्षण पदों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने के आरोप में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।

राउरकेला की पुलिस उपाधीक्षक पुष्पांजलि निगी ने कहा कि आरोपियों की पहचान पुनित सिंह, गौरव चाहर, सुनील सिंह और मनीष कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि वे हरियाणा के दीपक, सूरज खगवाल, सुनील और दीपक मलिक की जगह परीक्षा में बैठे थे।

निगी ने कहा कि पुलिस ने कुछ अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल उन्होंने परीक्षा में नकल करने के लिए किया था।

पुलिस ने कहा कि चारों के पास पहचान पत्र, परीक्षा हॉल कार्ड और तस्वीरें थीं।

पुलिस के अनुसार, पर्यवेक्षकों को तस्वीरों पर संदेह हुआ और उन्होंने विवरण खंगाला तो फर्जीवाड़े का पता चला।

एनआईटी राउरकेला के रजिस्ट्रार प्रोफेसर रोहन धीमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद चारों को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)