देश की खबरें | अंडमान और निकोबार द्वीप समुह में फंसे 180 प्रवासी मजदूरों को ओडिशा ने निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार देश के दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने यहां के मजदूरों को वापस लाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 180 मजदूरों को विमान से वापस लेकर आई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

भुवनेश्वर, आठ जून ओडिशा सरकार देश के दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने यहां के मजदूरों को वापस लाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 180 मजदूरों को विमान से वापस लेकर आई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर से प्रवासी मजदूरों को लेकर एयर एशिया की एक विशेष उड़ान यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

यह भी पढ़े | PUBG खेलने के बाद कोटा में नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार.

अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा सरकार के अधिकारियों के दल ने अंडमान और निकोबार प्रशासन तथा प्रवासी कामगारों से बात की।

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले कोविड-19 मानक के अनुरूप सभी औपचारिकताएं और प्रबंध पूरे किये गए जिसमें कामगारों को केंद्र शासित क्षेत्र के विभिन्न द्वीपों से हवाईअड्डे तक लाना शामिल था।

यह भी पढ़े | मणिपुर हाई कोर्ट ने बीजेपी में शामिल होने वाले 7 कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, स्पीकर अयोग्यता पर लें फैसला.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित वापस लाने के लिये अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि जिन जगहों से रेल सेवा या सड़क मार्ग से फंसे हुए लोगों को लाना संभव नहीं होगा वहां हवाई मार्ग से लोगों को निकाला जाएगा।

ओडिशा के करीब तीन लाख लोगों को श्रमिक विशेष ट्रेनों और सड़क मार्ग से अब तक प्रदेश में वापस लाया जा चुका है।

अधिकारियों ने कहा कि 600 से ज्यादा लोगों को हवाई मार्ग से वापस लाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\