कटक, 11 अगस्त कटक नगर निगम की पहली महापौर निबेदिता प्रधान का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 60 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
प्रधान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता थीं। वह अपनी दो बहनों तथा एक भाई के साथ रहती थीं।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को सांस फूलने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा बृहस्पतिवार शाम चार बजे उनका निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि वह मधुमेह की समस्या से पीड़ित थीं और पिछले कुछ सालों से बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें वर्ष 2000 में कटक सदर सीट से विधायक चुना गया था तथा वह 2003 में कटक नगर निगम की पहली महापौर बनी थीं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधान को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।
प्रधान, आम लोगों के बीच 'कुनी आपा' के नाम से लोकप्रिय थीं। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को खान नगर स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY