Odisha: सीआरपीएफ ने बरामद किए भारी संख्या में हथियार ओर विस्फोटक
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने ओडिशा के कालाहांडी जिले में भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक जब्त किए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. ये हथियार संभवत: माओवादियों द्वारा छिपाए गए थे.
भवानीपटना (ओडिशा), 8 अगस्त : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने ओडिशा के कालाहांडी जिले में भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक जब्त किए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. ये हथियार संभवत: माओवादियों द्वारा छिपाए गए थे.
खुफिया सूचना के आधार पर सीआरपीएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया और जिले के लांजीगढ़ प्रखंड के तदीझोला गांव के पास से ये हथियार बरामद किए. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: कोविड मरीज की मौत के बाद सोने की चूड़ियां गायब, डॉक्टर समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बरामद किए गए सामान में बंदूकें, जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, तारों के बंडल और माओवादियों के बैनर भी शामिल हैं. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

