देश की खबरें | ओडिशा उपचुनाव: चुनाव कर्मचारी अन्य सामान के साथ कोविड किट भी साथ ले जाएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर,16 अक्टूबर ओडिशा में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), स्याही और मतदान संबंधी अन्य साजो सामान के साथ ही इस बार कोविड किट भी अपने साथ लेकर जाएंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस के लोहानी के साथ बृहस्पतिवार को बालासोर और जगतसिंहपुर जिलों के जिला मजिस्ट्रेट-सह जिलाधिकारी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: निलंबित और फरार IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी.

कोविड किट में मास्क, सेनेटाइज़र, फेस शील्ड, पीपीई और हाथ के दस्ताने होते हैं।

अधिकारी ने कहा,‘‘सीईओ ने चुनाव कर्मचारियों और मतदाताओं को स्वच्छता और साफ सफाई वाला माहौल मुहैया कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों को मतदान से पहले केन्द्रों का सेनेटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BSP अध्यक्ष मायावती ने दुर्जनपुर गांव की घटना को लेकर साधा निशाना सरकार, कहा- कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है.

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी चुनाव कर्मचारियों को विशेष पीपीई किट मुहैया कराई कराई जाएंगी।

सीईओ एस के लोहानी ने कहा, ‘‘जिलाधिकारियों को कोविड-19 महामारी के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी मतदान कर्मियों की देखभाल और उनकी कुशलक्षेम सुनिश्चित करने को कहा गया है। ’’

गौरतलब है कि बालासोर सदर से भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्तोल से बीजद विधायक बिशनु चरण दास के निधन से रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)