देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सातवें दिन भी छह लाख से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में लगातार सात दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम है। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच नवंबर देश में लगातार सात दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम है। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 के इलाजरत मामलों में लगातार गिरावट जारी है, जो वर्तमान में 5,27,962 है।
बयान में कहा गया, ‘‘उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले सात दिनों से 6 लाख से कम हैं। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाजरत मामले 20,000 से कम हैं और देश में कुल इलाजरत मामलों के 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। 51 प्रतिशत से अधिक इलाजरत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं।
मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट की प्रवृत्ति हर दिन बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़े | MP By Election 2020: एमपी विधानसभा के उपचुनाव के कई हिस्सों के मतदान में महिलाओं की भरपूर हिस्सेदारी.
बयान में कहा गया, ‘‘ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 77,11,809 है। ठीक हो चुके मरीजों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर लगभग 72 लाख (71,83,847) तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह अब बढ़कर 92.20 प्रतिशत हो गया है।’’
मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में एक दिन में सबसे अधिक 8,000 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50,210 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 83,64,086 तक पहुंच चुके हैं और 704 लोगों की जान जाने से मृतकों की संख्या 1,24,315 तक पहुंच गई है।
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

