देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 387 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में कोविड—19 के 27 और नये मामले आने के साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 387 हो गयी है । एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि 27 नये मामलों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दस जवान शामिल हैं । राज्य में इस संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

ईटानगर, 14 जुलाई अरूणाचल प्रदेश में कोविड—19 के 27 और नये मामले आने के साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 387 हो गयी है । एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि 27 नये मामलों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दस जवान शामिल हैं । राज्य में इस संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश के राज्य निगरानी अधिकारी एल जम्पा ने बताया कि नये मामलों में से 22 मामले राजधानी क्षेत्र से हैं जहां लॉकडाउन जारी है । जम्पा ने बताया कि इसके अलावा पूर्वी कामेंग एवं नामसाई जिलों में दो दो मामले जबकि चांगलांग जिले में एक मामला सामने आया है ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पार्टी के एक्शन पर तोड़ेंगे चुप्पी.

अधिकारी ने बताया कि पूर्वी कामेंग जिले में कोविड—19 का यह पहला मामला सामने आया है । उन्होंने बताया कि वायरस के संक्रमण के कारण सोमवार की रात 32 साल के एक व्यवसायी की मौत हो गयी जिससे प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि इस मरीज को नौ जुलाई को सांस में जबरदस्त तकलीफ एवं मधुमेह के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को किया क्वॉरन्टीन: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जम्पा ने बताया कि कैपिटल काम्पलेक्स में सामने आये 22 मरीजों में से 10 भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान हैं, जिन्हें संस्थागत पृथक—वास में भेज दिया गया है । ये सब लोग हाल ही में असम से वापस लौटे हैं ।

राजधानी क्षेत्र में ईटानगर, नहरलागुन, निरजुली एवं बंदेरदेवा क्षेत्र आता है।

उन्होंने बताया कि चांगलांग, नामसाई एवं पूर्वी कामेंग जिलों में जिन लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है, वे सब दूसरे राज्यों से लौटे हैं ।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से पांच में कोविड—19 के लक्षण का पता चला है और उन्हें कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है ।

उन्हेांने बताया कि इस बीमारी से सात और लोग ठीक हो चुके हैं । अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें वह स्वयं की निगरानी में 14 के लिये गृह पृथक—वास में रहने की सलाह दी गयी है ।

जम्पा ने बताया कि 387 मरीजों में से प्रदेश में 239 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 32 हजार से अधिक लोगों के नमूनों की जांच की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी