जरुरी जानकारी | एनटीपीसी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 70 प्रतिशत घटकर 1,523 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 70 प्रतिशत घटकर 1,523.77 करोड़ रुपये रह गया। ‘विवाद से विश्वास’ योजना के तहत ऊंचे कर के प्रावधान की वजह से कंपनी के शुद्ध लाभ में गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, 27 जून सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 70 प्रतिशत घटकर 1,523.77 करोड़ रुपये रह गया। ‘विवाद से विश्वास’ योजना के तहत ऊंचे कर के प्रावधान की वजह से कंपनी के शुद्ध लाभ में गिरावट आई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 5,161.39 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: घर हो या ऑफिस, COVID-19 से बचना है तो क्रॉस वेंट‍िलेशन जरूरी.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 31,315.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,116.15 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने 2019-20 के लिए मौजूदा कर का प्रावधान किया है। इसमें 2,743.64 करोड़ रुपये का कर पिछले वर्षों के लिए है। इसमें 2,723.57 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर प्रावधान शामिल है, क्योंकि समूह की कुछकंपनियों ने लंबित कर विवादों का निपटान प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास कानून, 2017 के तहत विवाद से विश्वास योजना के अंतर्गत करने का फैसला किया है। समूह की कंपनियां इस बारे में प्रक्रियागत औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 11,901.96 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 14,034.4 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,12,372.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,02,533.05 करोड़ रुपये थी।

एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने 2019-20 के लिए 2.65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके लिए कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इससे पहले कंपनी मार्च, 2020 में 2019-20 के ललिए 50 पैसे प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश का भुगतान कर चुकी है।

कंपनी का सकल बिजली उत्पादन मार्च तिमाही में घटकर 68.27 अरब यूनिट रह गया, जो पिछले साल समान अवधि में 69.18 अरब यूनिट था। इसी तरह पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का कुल बिजली उत्पादन घटकर 259.61 अरब यूनिट रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 274.45 अरब यूनिट रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल