देश की खबरें | अब ‘बेहतर महसूस’ कर रहे हैं बच्चन पिता-पुत्र : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नानावती अस्पताल के गहन देखभाल सेवा विभाग के निदेशक डॉ. अब्दुल समद अंसारी ने रविवार को बताया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन अब ‘‘बेहतर महसूस’’ कर रहे हैं।

मुंबई, 12 जुलाई नानावती अस्पताल के गहन देखभाल सेवा विभाग के निदेशक डॉ. अब्दुल समद अंसारी ने रविवार को बताया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन अब ‘‘बेहतर महसूस’’ कर रहे हैं।

बच्चन पिता-पुत्र ने शनिवार को ट्वीट किया था कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से किया सवाल, कहा- ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत की जमीन छीन ली.

अमिताभ (77) ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’’

अमिताभ के ट्वीट के बाद अभिषेक (44) ने भी ट्वीट किया।

यह भी पढ़े | स्वदेशी ‘इटोलिज़ुमाब’ से होगा कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, इमरजेंसी उपयोग की मिली मंजूरी.

अभिषेक बच्चन ने लिखा, ‘‘आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों में हल्के लक्षण हैं और हमें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है। मैं सभी से शांत रहने और न घबराने का अनुरोध करता हूं। शुक्रिया।’’

अंसारी ने रविवार को बताया कि दोनों अभिनेताओं की हालत ‘‘स्थिर’’ है।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘अमिताभ बच्चन और अभिषेक दोनों बेहतर महसूस कर रहे हैं। दोनों ने अच्छी नींद ली और नाश्ता किया। उनकी हालत स्थिर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\