कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से किया सवाल, कहा- ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत की जमीन छीन ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर लद्दाख गतिरोध को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते चीन ने भारत की जमीन छीन ली. भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है. हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है.
नई दिल्ली, 12 जुलाई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर लद्दाख गतिरोध को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के रहते चीन ने भारत की जमीन छीन ली. गांधी ने एक ट्वीट के साथ खबर साझा की है, जिसमें एक रक्षा विशेषज्ञ के हवाले से आरोप लगाया गया है कि सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के पीछे हटने को लेकर मीडिया को गुमराह कर रही है और गलवान घाटी में पीछे हटना भारत के लिए हानिकारक है.
उन्होंने ट्वीट किया, "ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?" गांधी लद्दाख में गतिरोध को लेकर मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत की जमीन चीन के ''हवाले'' करने का भी आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: रीवा सौर परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित
भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है. हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. यह गतिरोध 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद और बढ़ गया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान की खबरें हैं जिसने अब तक इसका ब्योरा नहीं दिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

