देश की खबरें | संरचानात्मक लेखा परीक्षा रिपोर्ट के लिए 30 और स्कूलों, आवासीय सोसाइटी को नोटिस जारी: एसडीएमसी

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने 30 और स्कूलों, आवासीय समूह हाउसिंग सोसाइटियों और संस्थानों के प्राधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं कि वे इमारतों की भूकंपीय स्थिरता की जांच करने के मकसद से संरचनात्मक लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इससे पहले, एसडीएमसी ने 77 स्कूलों, आवासीय समूह हाउसिंग सोसाइटी और अन्य संस्थानों के प्राधिकारियों को नोटिस जारी किए थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल मार्च निकाला : 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली में शु्क्रवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके एक दिन बाद शनिवार को यह कदम उठाया गया।

एसडीएमसी ने कहा, "हमने कार्रवाई तेज करते हुए 30 से अधिक आवासीय समूह हाउसिंग सोसाइटी, शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों के प्राधिकारियों को नोटिस जारी कर इमारतों की भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए 30 दिन के भीतर एक संरचनात्मक लेखा परीक्षा रिपोर्ट देने के लिए कहा है।"

यह भी पढ़े | कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने SSLC परीक्षा केंद्रों से 32 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट को खारिज किया.

निगम ने कहा कि इमारतों के मालिक नोटिस का जवाब दे रहे हैं। उनमें से छह ने एसडीएमसी के संरचनात्मक सलाहकारों और इंजीनियरों के साथ मिलकर लेखा परीक्षा का काम शुरू कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि अब तक एसडीएमसी ने 103 ऐसी इमारतों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए हैं।

ऊंची इमारतों की भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एनडीएमसी ने भी ऐसी इमारतों की पहचान करना शुरू कर दिया है और संरचनात्मक लेखा परीक्षा रिपोर्ट के लिए 115 समूहों और संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)