जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।’’
जोधपुर में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की तुलना मणिपुर की एक घटना से करते हुए गहलोत ने लिखा,‘‘ जोधपुर में भयानक सामूहिक बलात्कार के बाद तीन आरोपियों को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन भाजपा को मणिपुर की शर्मनाक घटना में सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने में 77 दिन लग गए।’’
उन्होंने लिखा ‘‘अपराध पर जवाब देने का समय- कांग्रेस का - दो घंटा, भाजपा का- 77 दिन।’’
इससे पहले गहलोत ने मणिपुर में जारी हिंसा पर दुख जताते हुए कहा कि इससे पूरा देश चिंतित है।
गहलोत ने ट्वीट किया ‘‘अत्यंत दुख की बात है कि मणिपुर में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही। इससे पूरा देश चिंतित है। भाजपा की लापरवाही की वजह से मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY