देश की खबरें | मास्क नहीं पहनने और जुर्माना नहीं भरने पर सड़कों पर झाड़ू लगाना पड़ सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में अगर आप मास्क नहीं लगाते हैं और जुर्माना भर पाने की स्थिति में नहीं हैं तो सामुदायिक सेवा के तहत आपको सड़कों पर झाड़ू लगाना पड़ सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अक्टूबर मुंबई में अगर आप मास्क नहीं लगाते हैं और जुर्माना भर पाने की स्थिति में नहीं हैं तो सामुदायिक सेवा के तहत आपको सड़कों पर झाड़ू लगाना पड़ सकता है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना करती है और अगर कोई जुर्माना नहीं भरना चाहता है तो उसे सामुदायिक सेवा के तहत सड़कों पर झाड़ू लगाना होगा।

यह भी पढ़े | Maharashtra Extends Lockdown till Nov 30: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मिशन ‘स्टार्ट अगेन’ के साथ 30 नवंबर तक बढाया लॉकडाउन.

कोरोना वायरस महामारी के कारण अधिकारियों ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

के-वेस्ट निकाय वार्ड ने मास्क पहने बिना घूमने वाले कई लोगों से एक घंटे तक झाड़ू लगवाई। इस वार्ड में अंधेरी पश्चिम, जुहू और वर्सोवा आते हैं।

यह भी पढ़े | भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मेरे उपर लगाए रिश्वत के आरोप के संबंध में कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है और माना कि उनका आरोप राजनीति से प्रेरित था-सतेंद्र जैन.

सहायक निगम आयुक्त (के-वेस्ट वार्ड) विश्वास मोटे ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले सात दिनों में मास्क नहीं पहनने और अधिकारियों से अनावश्यक बहस करने या जुर्माना भरने से मना करने वाले लोगों से हमने सामुदायिक सेवा के तहत झाड़ू लगवाया है।

मोटे ने कहा, ‘‘के-वेस्ट वार्ड में अभी तक हमने 35 लोगों से सामुदायिक सेवा करवाई है।’’

अधिकारियों के मुताबिक, बीएमसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उप नियमों के तहत यह सजा दी जा रही है। इस नियम के तहत नगर निकाय सड़कों पर थूकने वाले लोगों से विभिन्न सामुदायिक सेवा करने के लिए कह सकता है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुरू में अधिकतर लोग सड़कों पर झाड़ू लगाने जैसी सामुदायिक सेवा नहीं करना चाहते लेकिन जब उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है तो वे ऐसा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\