देश की खबरें | ऑडियो में मेरी आवाज नहीं, हर जांच के लिए तैयार: शेखावत

नयी दिल्ली, 17 जुलाई केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस जिस कथित ऑडियो के हवाले से उनके ऊपर आरोप लगा रही है, उसमें उनकी आवाज ही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं।

शेखावत ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।’’

यह भी पढ़े | बदल रहा है मध्य प्रदेश में सियासत का अंदाज, दल-बदल का दौर तेज.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मीडिया में वायरल हुए ऑडियो में बातचीत कर रहे लोगों के बारे में कांग्रेस ने दावा किया है कि यह आवाज कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा नेता संजय जैन की है जिनमें कथित तौर पर विधायकों की खरीद फरोख्त के बारे में चर्चा हो रही है।

कांग्रेस ने इस टेप का हवाला देते हुए मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने व उन्हें गिरफतार किए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री की गलतियों ने देश को कमजोर किया.

इससे पहले, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए इसे पार्टी नेताओं के चरित्र हनन का प्रयास बताया।

पुनियां ने कहा, ‘‘आज जो कुछ हुआ उसने राजस्थान की राजनीति को शर्मसार किया है ... कि मुख्यमंत्री निवास फर्जी ऑडियो का केंद्र बन जाए और नेताओं के चरित्र हनन का प्रयास हो।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घर की फिक्र करने के बजाय भाजपा व केंद्रीय मंत्रियों पर आरोप लगा रही है। पूनियां के अनुसार महामारी के बीच राज्य सरकार एक बार फिर रिजॉर्ट में बंद है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घर की फिक्र करने के बजाय भाजपा व केंद्रीय मंत्रियों पर आरोप लगा रही है। पूनियां के अनुसार महामारी के बीच राज्य सरकार एक बार फिर रिजॉर्ट में बंद है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)