देश की खबरें | पुलिस के काम या कार्रवाई में कोई कमी नहीं : महानिदेशक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बारां में दो नाबालिग लड़कियों से कथित दुष्कर्म की घटना में पुलिस के काम या कार्रवाई में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हालांकि उन्होंने इन घटनाओं को लेकर की जा रही राजनीतिक बयानबाजी पर टिप्प्णी से इनकार किया।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना के पीछे की जो राजनीति है, उसपर टिप्पणी करना एक पुलिस अधिकारी के तौर हमारा काम नहीं है। हमारा काम यही है कि जो घटना दर्ज हुई है, उसपर कानूनी कार्रवाई की जाए, नियमानुसार की जाए। जैसा पुलिस अधीक्षक ने बताया, कानूनी कार्रवाई की गई है।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मांग, BJP अपने कृत्य छिपाने के लिए DM-SP को हटा सकती है, दोनों पर दर्ज हो FIR.

बारां की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि जारी जांच में कोई निष्कर्ष देना अनुचित होता है क्योंकि वह जांच को प्रभावित भी करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इतना ही कह सकता हूं कि एक रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस ने उसपर विधिसम्मत कार्रवाई की। जो बयान था उसी के अनुरूप कार्रवाई की गयी।’’

यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.

उल्लेखनीय है कि राज्य के बारां शहर की दो नाबालिग बहनें 19 सितंबर को घर से गायब हो गयी थीं जिन्हें 22 सितंबर को कोटा में बरामद किया गया। बयान आदि दर्ज करने के बाद इन बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों ने 164 के के तहत अपने बयानों में कहा कि उनसे कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। इन दोनों की मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)