देश की खबरें | पुडुचेरी के मुख्यमंत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं, एक हफ्ते तक पृथक—वास में रहने की सलाह

पुडुचेरी, 29 जून पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायनसामी और उनके आवास के कर्मचारियों में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने यहां कहा, हालांकि मुख्यमंत्री को सात दिन के लिये अपने घर में ही पृथक—वास में रहने की सलाह दी गयी है ।

यह भी पढ़े | ICMR से अनुमोदन मिलने के बाद हरियाणा अपने सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करेगा : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री एवं उनके आवास के सभी कर्मचारियों की रविवार को कोविड—19 जांच की गयी। मुख्यमंत्री समेत किसी भी कर्मचारी में इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी। कुछ दिन पहले एक कर्मचारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी, जिसके बाद यह जांच करायी गयी है।

कुमार ने बताया कि नारायणसामी एवं सभी 52 कर्मचारियों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में स्कूलों को फिर से खोलने पर 5 जुलाई के बाद होगा फैसला, राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा अभिभावक नहीं चाहते अभी स्कूल खुलें.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के आवास पर रहने वाले 32 सुरक्षाकर्मियों की कोरोना वायरस की जांच की। इससे पहले एक बंदूकधारी के पिता में रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी। जांच के परिणाम की प्रतीक्षा है ।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री, कैबिनेट सहयोगियों, विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायकों ने 23 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करायी थी, और किसी में भी इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी ।

रंजन प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)