देश की खबरें | भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं :श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन में सीमा पर तनाव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं होगा और जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन नहीं होता, तब तक द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य तरीके से कामकाज नहीं हो सकता।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार सितंबर भारत और चीन में सीमा पर तनाव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं होगा और जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन नहीं होता, तब तक द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य तरीके से कामकाज नहीं हो सकता।

श्रृंगला ने यह भी कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि इस ‘संकट’ के कठिन क्षणों में भी भारत, चीन के साथ संवाद और सम्पर्क बनाये हुए है।

यह भी पढ़े | Vodafone Idea To Raise Up To ₹25,000 Crore: वोडाफोन आइडिया बोर्ड ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को दी मंजूरी.

उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) के एक वेबिनार में कहा, ‘‘महामारी हमें सम्पर्क बनाये रखने से नहीं रोक सकी। हमने डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया, हमने टेलीफोन का उपयोग किया, हमने नयी दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधे राजनयिक सम्पर्कों का उपयोग किया और हम एक दूसरे से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ प्रतिबद्ध हैं और इससे डिगेंगे नहीं । हम दृढ़ और संकल्पबद्ध रहेंगे। इसके साथ ही हम लंबित मुद्दों का बातचीत से समाधान निकालने के लिए तैयार हैं।’’

यह भी पढ़े | Rajnath Singh to Meet Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow Tonight: राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री आज कर सकते हैं मुलाकात.

कोविड-19 महामारी के बीच भारत को पेश आई चुनौतियों के संदर्भ में विदेश सचिव ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति का भी जिक्र किया।

श्रृंगला ने कहा, ‘‘यह कई दशकों में पेश आई सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है जिसका हम सामना कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि पिछले 40 वर्षों में हमने सीमा पर कोई जान नहीं गंवायी, हमने हाल के वर्षो में इस स्तर के बलों के जमावड़े को नहीं देखा, हमें इस पर ध्यान देना होगा।’’

गौरतलब है कि भारत और चीन के जवानों के बीच 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस संघर्ष में चीन के जवान भी मारे गये लेकिन उसने अभी तक ब्यौरा नहीं दिया है। एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष में चीनी पक्ष के 35 जवानों की मौत हो गई।

एक प्रश्न के उत्तर में श्रृंगला ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर ‘अभूतपूर्व‘ हालात हैं जो 1962 से नहीं देखे गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह भी देखा है कि जमीनी हालात को बदलने के प्रयासों के तहत एकपक्षीय कार्रवाई के प्रयास भी किये गये हैं। मैंने यह भी कहा है कि हम इसे रोकने के लिए दृढ़संकल्पित रहेंगे। जहां तक हमारी बात है, हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं होगा।’’

श्रृंगला ने यह भी कहा कि एक जिम्मेदार राष्ट्र के तौर पर भारत हमेशा बातचीत को तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ कमांडर वार्ता कर रहे हैं, बीजिंग और नयी दिल्ली में राजनयिक बातचीत कर रहे हैं।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि जब तक हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन कायम नहीं हो जाता, तब तक सामान्य कामकाज नहीं हो सकता और ऐसे में भारत तथा चीन के बीच सामान्य द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होंगे।

श्रृंगला ने कहा, ‘‘सीमा पर जो हो रहा है और हमारे व्यापक संबंध, दोनों के बीच कड़ी जुड़ी है और यह तथ्य बिल्कुल जाहिर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज