जरुरी जानकारी | नकदी की कोई समस्या नहीं, कोविड- 19 से कंपनी की संपत्तियों पर असर नहीं: एल एंड टी

नयी दिल्ली, ना जून इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के पास पर्याप्त नकदी है और कोरोना वायरस महामारी के कारण उसकी संपत्ति के मूल्य पर असर पड़नेका का फिलहाल कोई अनुमान नहीं है। कंपनी ने यह जानकारी दी है।

कंपनी ने अप्रैल में दीर्घकालीन कर्ज के जरिये 9,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाये हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है मोटी सैलरी, इन पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई.

एल एंड टी ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान कोविड-19 के कारण आय में 1,800 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के मद्देनजर काम 25 मार्च से बंद कर दिया था।

कंपनी के दस्तावेज के अनुसार, ‘‘एल एंड टी के पास फिलहाल पर्याप्त नकदी है। उसे अप्रैल 2020 में दीर्घकालीन कर्ज के जरिये 9,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाये। कंपनी को वित्तीय संस्थानों से भी कर्ज सुविधा मिली हुई है।’’

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: आज किसकी खुलेगी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट lotterysambadresult.in पर देखें.

उसके अनुसार कंपनी के पास 3,000 अरब रुपये से अधिक के आर्डर हैं। कंपनी के अनुसार कोविड-19 के कारण उसकी किसी भी संपत्ति पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है और उसे निकट भविष्य में किसी प्रकार के नुकसान का अंदेशा नहीं है।

एल एंड टी ने कहा कि उसे मौजूदा अनुबंधों के तहत बाध्यताओं को पूरा करने का पूरा भरोसा है।

कंपनी ने अनुबंध शर्तों के तहत आपात स्थिति का हवाला देते हुए ग्राहकों को सूचना दी थी। फिलहाल उसे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी भी ग्राहक के ठेकों को पूरा करने में कोई समस्या नजर नहीं आती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)