देश की खबरें | चुनाव में जीत होने पर हैदराबाद में 'निजाम संस्कृति' खत्म की जाएगी: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि एक दिसंबर को होने वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीत हासिल करती है तो हैदराबाद को वैश्विक आईटी केन्द्र बनाया जाएगा तथा ''निजाम संस्कृति'' खत्म की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 29 नवंबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि एक दिसंबर को होने वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीत हासिल करती है तो हैदराबाद को वैश्विक आईटी केन्द्र बनाया जाएगा तथा ''निजाम संस्कृति'' खत्म की जाएगी।

उन्होंने चुनाव के बाद महापौर के पद पर भाजपा उम्मीदवार के सत्तासीन होने का भरोसा जताया और कहा कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव के बाद तेलंगाना में सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: जेपी नड्डा के घर से निकले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर: 29 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जीएचएमसी चुनाव के लिये प्रचार के अंतिम दिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने भाजपा को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हैदराबाद को वैश्विक आईटी केन्द्र बनाने के लिये पूरी तैयारी करेगी।

शाह ने कहा, ''मैं हैदराबाद के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम शहर को निजाम संस्कृति से मुक्ति दिलाना चाहते हैं... हम हैदराबाद को एक वैश्विक आईटी केन्द्र और आधुनिक शहर बनाएंगे, जहां किसी का तुष्टीकरण नहीं होगा और न ही किसी के साथ अन्याय होगा।''

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल.

इससे पहले उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और असदुद्दीन औवेसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के ''गठजोड़'' से नाराज और आक्रोशित हैं। उन्होंने दावा किया कि हैदराबाद इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा का महापौर चुनेगा।

यहां पुराने शहर में भाग्यलक्ष्मी देवी मंदिर में दर्शन कर शाह ने कहा कि हैदराबाद के लोग सुशासन चाहते हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा भाजपा पर विश्वास है।

शाह ने टीवी न्यूज चैनलों से कहा, ''तेलंगाना की जनता ने जिस प्रकार लोकसभा चुनाव (2019 के संसदीय चुनाव) के दौरान मोदी जी का साथ दिया... मुझे लगता है कि बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और हैदराबाद नगर निगम अगला पड़ाव है।''

वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सिकंदराबाद में रोड शो कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ''...हाल ही में हुई बारिश में हैदराबाद के बाढ़ में डूबने और जिस प्रकार एक पार्टी के आशीर्वाद पर अतिक्रमण फल-फूल रहा है...उससे यहां के लोग टीआरएस और औवेसी के गठजोड़ से नाराज और आक्रोशित हैं।

शाह ने कहा कि लोगों का हुजूम बता रहा है कि हैदराबाद में भाजपा का महापौर बनने वाला है।

उन्होंने कहा, ''हैदराबाद के लोगों को भाजपा को एक मौका देना चाहिये। हम हैदराबाद को निजाम संस्कृति से मुक्त करना चाहते हैं।''

शाह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा जीती है वहां कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए।

शाह ने अक्टूबर में भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैदराबाद में राहत कार्यों के लिये कोई केन्द्रीय मदद नहीं मिलने के टीआरएस नेताओं के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि केन्द्र ने हैदराबाद को करीब 500 करोड़ रुपये मुहैया कराए।

जीएचएमसी चुनाव के लिये एक दिसंबर को चुनाव होने हैं। चार दिसंबर को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\