जरुरी जानकारी | निरमा को ग्लेनमार्क लाइफ साइसेंस में बहुलांश हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने निरमा के ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस लि. में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

सीसीआई ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘आयोग ने निरमा के ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस लि. में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज लिमिटेड (जीएलएस) औषधि में उपयोग होने वाले प्रमुख रसायनों (एपीआई) और अन्य कच्चे माल का विकास, विनिर्माण और बिक्री करती है।

अहमदाबाद स्थित निरमा अपने डिटर्जेंट, साबुन और डिशवॉशिंग बार के लिए चर्चित है। यह सोडा ऐश, लीनियर एल्काइल बेंजीन, अल्फा ओलेफिन सल्फोनेट्स आदि जैसे औद्योगिक उत्पादों के विनिर्माण से भी जुड़ी है।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने इस साल सितंबर में कहा था कि उसके निदेशक मंडल ने अपनी सहायक कंपनी जीएलएस में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा लिमिटेड को 5,651.5 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी है।

यह सौदा सीसीआई समेत विभिन्न नियामकों की मंजूरी पर निर्भर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)