एजेंसी न्यूज

Mumbai Cylinder Blast: मुंबई में सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल

महाराष्ट्र में मुंबई के चेंबूर इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह एक घर में तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई, जिससे कम से कम नौ लोग घायल हो गए.

Mumbai Cylinder Blast: मुंबई में सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल
(Photo : X)

मुंबई, 6 जून :

अधिकारी ने बताया कि यह घटना चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में सुबह करीब साढ़े सात बजे उस दौरान हुई जब महिला ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया था. उन्होंने बताया कि सिलेंडर में पहले से ही एलपीजी गैस लीक हो रही थी, ऐसे मे चूल्हा जलाते ही उसमें विस्फोट हो गया. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट होने के बाद वहां आग लग गई, हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घर में मौजूद आठ लोग और मकान के बाहर मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो नाबालिग हैं. यह भी पढ़ें : Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर इलाके में बड़ा हादसा, घरेलू सिलेंडर में विस्फोट से 10 लोग घायल- VIDEO

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में ज्योत्सना लिंबाजिया (53), पीयूष लिंबाजिया (25), नितिन लिंबाजिया (55) और प्रीति लिंबाजिया (34) गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि ओम लिंबाजिया (9), अजय लिंबाजिया (33), पूनम लिंबाजिया, (35), महक लिंबाजिया (11) को हल्की चोटे आई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).