NDMC संचालित अस्पतालों में 6 डॉक्टरों समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, जांच जारी

उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों में छह चिकित्सकों और कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए तीन लोगों समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. एनडीएमसी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हिंदू राव अस्पताल के तीन चिकित्सक और कस्तूरबा अस्पताल के भी उतने ही डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों में छह चिकित्सकों और कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए तीन लोगों समेत नौ लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. एनडीएमसी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हिंदू राव अस्पताल के तीन चिकित्सक और कस्तूरबा अस्पताल के भी उतने ही डॉक्टर कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि एनडीएमसी द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों के पति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

अधिकारी ने बताया कि एक मरीज, जिसे हिंदू राव अस्पताल के ओपीडी द्वारा भेजा गया था, वह भी खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया है. हिंदू राव अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल कर्मचारियों की संख्या छह है.

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी का बड़ा एलान- लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से घर लौट रहे मजदूरों के टिकट का खर्च उठाएगी प्रदेश कांग्रेस कमिटी

कस्तूरबा अस्पताल में, दो स्नातकोत्तर छात्र एक सप्ताह के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. अस्पताल में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या पांच है. अधिकारी ने कहा कि सभी संक्रमितों को पृथक-वास में रखा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड