विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन से नौ मरे, 22 लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के मध्य क्षेत्र में तीन सुदूर गांवों में रात भर हुई बारिश के बाद भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लापता हो गये। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
काठमांडू, 13 सितम्बर नेपाल के मध्य क्षेत्र में तीन सुदूर गांवों में रात भर हुई बारिश के बाद भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लापता हो गये। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
'माई रिपब्लिका' की एक खबर के अनुसार रविवार की देर रात काठमांडू शहर से लगभग 120 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में लगातार बारिश के बीच नागपुज, भिरखरका और नेवार टोले गांवों में भूस्खलन हुआ। जब यह घटना हुई उस समय ग्रामीण गहरी नींद में थे।
यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.
जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख राजन अधिकारी ने बताया कि सात शव मौके से बरामद कर लिये गये जबकि दो शव भोटेकोशी और सनकोशी नदियों से बरामद किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बहराबाइस नगरपालिका के घुमथांग क्षेत्र में हुई घटना में 22 लोग लापता हो गये।
यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.
अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन से हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तीन गांवों में 11 मकान नष्ट हो गये।
राहत एवं बचाव अभियान के लिए नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की एक संयुक्त टीम को तैनात किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

