देश की खबरें | केरल में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किए गए दो छात्रों को एनआईए की अदालत ने दी जमानत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, नौ सितम्बर माओवादियों से कथित संबंधों के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत पिछले साल नवम्बर में गिरफ्तार किए गए दो छात्रों को एक विशेष अदालत ने यहां जमानत दे दी।

एनआईए की अदालत ने कड़ी शर्तों के तहत थाहा फजल और अल्लान शुहैब को जमानत दी और दोनों को हर महीने के पहले शनिवार को अपने संबंधित पुलिस थाने में पेश होने, अपना पासपोर्ट जमा कराने और माओवादी सगंठनों से किसी भी तरह कोई सम्पर्क ना करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | कंगना रनौत के ऑफिस तोड़े जाने को फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बताया गलत: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने एक-एक लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत देने के साथ ही करीबी रिश्तेदारों को उनका जमानतदार बनने का निर्देश भी दिया है।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर थे।

यह भी पढ़े | कंगना रनौत के ऑफिस पर BMC की कार्रवाई से भड़के महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, कही ये बात.

फजल और शुहैब क्रमशः पत्रकारिता और कानून के छात्र और माकपा की शाखा समिति के सदस्य हैं। उन्हें पिछले साल दो नवम्बर को कोझिकोड से गिरफ्तार किया गया था। वाम शासित राज्य में उनकी गिरफ्तारी की व्यापक तौर पर आलोचना की गई थी।

माओवादी से कथित संबंध की बात सामने आने के बाद केरल में माकपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)