जरुरी जानकारी | एनएचएआई ने राजीव चौक-सोहना परियोजना के डेवलपर पर बोली लगाने से लगायी रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजीव चौक-सोहना परियोजना के डेवलपर पर आगे नई बोलियों में भाग लेने से रोक लगा दी है। प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजीव चौक-सोहना परियोजना के डेवलपर पर आगे नई बोलियों में भाग लेने से रोक लगा दी है। प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

यह कार्रवाई गुरुग्राम में निर्माणाधीन कॉरिडोर के गिर जाने के बाद भेजे गये कारण बताओ नोटिस का डेवलपर की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने के कारण की गयी है।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

एनएचएआई ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को कहा था कि उसने गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के ढहने के मामले में एक डेवलपर के साथ-साथ तीन अन्य लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एनएचएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘परियोजना के निर्माणाधीन हिस्से के गिरने के बाद रियायत समझौते के तहत दायित्वों के उल्लंघन पर स्पष्टीकरण के लिये रियायत पाने वाले डेवलपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्रस्तुत स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं पाया गया।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

उसने कहा कि सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन, कारीगरी, निर्माण की प्रक्रियाओं व तरीकों के पालन आदि में कमियां पायी गयीं। दुर्घटना से पहले भी डेवलपर को इससे अवगत कराया गया था।

अत: यह स्पष्ट है कि राजीव चौक-सोहना हाईवे प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रर्वतक ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड एक सुरक्षित संरचना का निर्माण करने में विफल रहे। इसी आधार पर डेवलपर को एनएचएआई के किसी भी ठेके में बोली लगाने से रोका जाता है। वे प्रत्यक्ष तौर पर या संयुक्त उपक्रम बनाकर एनएचएआई की परियोजनाओं के लिये भविष्य में बोली नहीं लगा सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी