खेल की खबरें | ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए अगले साल सात जून की रैंकिंग मानक होगी: आईटीएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने मंगवार को घोषणा की कि वह अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक की टेनिस स्पर्धाओं की प्रवेश सूची को अंतिम रूप देने के लिए सात जून 2021 की एटीपी और डब्ल्यूटीए रैंकिंग का इस्तेमाल करेगा। खिलाड़ियों की पात्रता के नियमों में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लंदन, नौ जून अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने मंगवार को घोषणा की कि वह अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक की टेनिस स्पर्धाओं की प्रवेश सूची को अंतिम रूप देने के लिए सात जून 2021 की एटीपी और डब्ल्यूटीए रैंकिंग का इस्तेमाल करेगा। खिलाड़ियों की पात्रता के नियमों में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पुरुष और महिला वर्ग की एकल स्पर्धाओं में 64 खिलाड़ियों का ड्रा होगा जिसमें 56 खिलाड़ियों को सात जून 2021 की रैंकिंग के अनुसार सीधा प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड के ऐतिहासिक दौरे पर मैनचेस्टर पहुंची वेस्टइंडीज की टीम.

एक राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) टेनिस स्पर्धा के लिए अधिकतम चार खिलाड़ी भेज सकती है। इस साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक को कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले सात 23 जुलाई से आठ अगस्त तक स्थगित किया गया है।

आठ आईटीएफ स्थान होंगे जिसमें से छह महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन के आधार पर दिए जाएंगे। एशिया महाद्वीप से एशियाई खेल 2018 के चैंपियन को यह स्थान मिलेगा और वह मुख्य ड्रा में जगह बनाएगा।

यह भी पढ़े | क्या वीवीएस लक्ष्मण और ईशांत शर्मा ने डैरेन सैमी को 'कालू' कहकर बुलाया था? वेस्टइंडीज क्रिकेटर के IPL में नस्लीय टिप्पणी के आरोप के बाद पुराना ट्वीट हुआ वायरल.

युगल में 32 जोड़ियों का ड्रा होगा जिसमें कट आफ तिथि तक शीर्ष 10 में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश मिलेगा। वे अपनी पसंद का जोड़ीदार चुन सकते हैं बशर्ते वह खिलाड़ी एकल या युगल रैंकिंग में शीर्ष 300 में शामिल हो।

मिश्रित युगल में 16 जोड़ियों के बीच मुकाबला होगा और एकल तथा युगल मुकाबले के लिए पहले से नामित खिलाड़ियों में से ही ये जोड़ियां बनेंगी।

आईटीएफ को 10 जून 2021 तक एनओसी/राष्ट्रीय संघ को उन खिलाड़ियों के नामों की पुष्टि करनी होगी जिन्होंने सीधे प्रवेश और अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान (आईटीएफ स्थान) के जरिए जगह मिली है। इसके बाद एनओसी को 17 जून 2021 तक आईटीएफ को पुष्टि करनी होगी कि वे कोटा स्थान का उपयोग करना चाहते हैं या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\