देश की खबरें | कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अगले ढाई महीने काफी महत्वपूर्ण :हर्षवर्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों और त्योहारों का मौसम रहने के चलते अगले ढाई महीने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों और त्योहारों का मौसम रहने के चलते अगले ढाई महीने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं।

वर्धन ने कहा कि भारत में कोविड-19 के तीन टीकों को विकसित करने का कार्य प्रगति पर है और उनमें से एक क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण में है, जबकि दो अन्य दूसरे चरण के परीक्षण में है।

यह भी पढ़े | लद्दाख में कोविड-19 के 48 नए मामले आए सामने, केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,441 हुई: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही कोराना वायरस के टीके का घरेलू स्तर पर उत्पादन शुरू कर देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले ढाई महीने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं क्योंकि सर्दियों और त्योहारों का मौसम रहेगा। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह एहितयात में कमी ना करे और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का उपयुक्त रूप से पालन करे। ’’

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

मंत्री, कोविड-19 पर उपयुक्त व्यवहार के विषय पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के संस्थान प्रमुखों / निदेशकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वायरस ने पूरी दुनिया को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है लेकिन सामान्य एहतियाती उपाय वायरस संक्रमण को काफी हद तक रोकने में कारगर हैं।

वर्धन ने कहा, ‘‘मास्क पहनना, खासतौर पर सार्वजनिक स्थलों पर और स्वच्छता के शिष्टाचार का पालन करना सामाजिक टीके के सिद्धांत के मूलभूत तत्व हैं। ’’

उन्होंने रोग के प्रसार को प्रभावी तरीके से रोकने के लिये शारीरिक दूरी की अहमियत पर भी जोर दिया।

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि विश्व में कोविड-19 के मरीजों के इस रोग से उबरने की दर भारत में सबसे अधिक है, जबकि इस महामारी से होने वाली मौत की दर बहुत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू