अगला बजट युवाओं और छात्रों को समर्पित होगा: मुख्यमंत्री गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान का अगला बजट युवाओं और छात्रों को समर्पित होगा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और छात्रों से इस संबंध में सुझाव देने की अपील भी की और कहा क‍ि उनके सुझावों को बजट घोषणाओं में शामिल किया जाएगा.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

जयपुर, 19 अगस्त : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान का अगला बजट युवाओं और छात्रों को समर्पित होगा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और छात्रों से इस संबंध में सुझाव देने की अपील भी की और कहा क‍ि उनके सुझावों को बजट घोषणाओं में शामिल किया जाएगा.

गहलोत जयपुर के बिरला सभागार में 'डिजिफेस्ट' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. गहलोत ने कहा कि राजस्थान के पिछले बजट में तीन प्रतिशत बजट का प्रावधान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के लिये किया गया था और राजस्थान का आगामी बजट युवाओं और छात्रों को समर्पित होगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान देश में पहला राज्य है जहां 33 जिलों में से 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्‍य का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और आज यहां आईआईटी, एम्स सहित तमाम प्रतिष्ठित संस्थान मौजूद है. उनके पहले कार्यकाल में राज्य में छह विश्वविद्यालय थे लेकिन आज राज्य में 89 विश्वविद्यालय हैं. यह भी पढ़ें : यूपी: प्रेमी के घर मिला लापता नाबालिग लड़की का शव, लड़के की भी मौत

उन्होंने कहा कि राज्य में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जा रहे है और इसका बहुत अच्छा नतीजा सामने आ रहा है. आज स्थिति यह है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में लॉटरी के जरिये प्रवेश दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य को डिजिटल की ओर ले जाने के लिये एक करोड़ 35 लाख लोगों को नि:शुल्क स्मार्टफोन दिये जाएंगे जि‍नमें तीन साल के लिये इंटरनेट मुफ्त होगा. उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार ने एक करोड़ 35 लाख परिवारों को के लिये चिरंजीवी योजना के तहत 10 लाख रूपये तक की नि्शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड