Madhya Pradesh: इंदौर के सरकारी अस्पताल में चूहों ने कुतरा नवजात बच्चे का पैर

इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में सोमवार को कथित तौर पर चूहों ने नवजात बच्चे की एड़ी कुतर दी. इस घटना से सकते में आए अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में जांच समिति बना दी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इंदौर, 17 मई: इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में सोमवार को कथित तौर पर चूहों ने नवजात बच्चे की एड़ी कुतर दी. इस घटना से सकते में आए अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में जांच समिति बना दी है.

शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया, "हमारे अस्पताल की नर्सरी (वह स्थान जहां नवजात बच्चों को देख-भाल के लिए रखा जाता है) में एक बच्चे की एड़ी चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला सामने आया है. हम मामले की विस्तृत जांच करेंगे."

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है जिसमें एमवाईएच के दो डॉक्टर और एक प्रशासकीय अधिकारी शामिल हैं.

एमवाईएच अधीक्षक ने चूहों के कथित हमले के शिकार नवजात बच्चे की पहचान का तुरंत खुलासा नहीं किया और घटना का विस्तृत विवरण भी नहीं दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड