एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 73 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चैपमैन ने तीसरा वनडे शतक जमाकर न्यूजीलैंड को शुरूआती झटकों से निकाला । न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर तक तीन विकेट गंवा दिये थे ।

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 73 रन से हराया

चैपमैन ने तीसरा वनडे शतक जमाकर न्यूजीलैंड को शुरूआती झटकों से निकाला । न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर तक तीन विकेट गंवा दिये थे ।

न्यूजीलैंड के लिये खेलने वाले पाकिस्तान मूल के मोहम्मद अब्बास ने 24 गेंद में 50 रन बनाये जो वनडे क्रिकेट में पदार्पण पर किसी खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक है ।

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिये 83 गेंद में 78 रन बनाये लेकिन उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान ने 22 रन के भीतर सात विकेट गंवा दिये ।

उस्मान खान और अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिये 83 रन जोड़े । बाबर और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी की । इसके बाद बाबर और सलमान आगा ने चौथे विकेट के लिये 85 रन जोड़े । पाकिस्तान का स्कोर 39वें ओवर में तीन विकेट पर 249 रन था ।

न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अपने स्ट्राइक गेंदबाजों विल ओ राउरकी और जैकब डफी को फिर गेंद सौंपी । ओ राउरकी की शॉर्ट गेंद पर बाबर अपना विकेट गंवा बैठे । इसके बाद डफी ने तैयब ताहिर (एक) को रन आउट किया और इरफान खान को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया । इसके बाद से पाकिस्तान का मैच में लौटना असंभव था ।

दूसरा मैच बुधवार को हैमिल्टन में खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).