खेल की खबरें | कोरोना महामारी के बीच आर्थिक संकट के चलते 10 . 15 प्रतिशत स्टाफ में कटौती करेगा न्यूजीलैंड क्रिकेट

क्राइस्टचर्च, 27 मई न्यूजीलैंड क्रिकेट कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट के चलते अपने स्टाफ में 10 से 15 प्रतिशत कटौती करके लागत में 60 लाख डॉलर की बचत करेगा ।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बुधवार को कहा कि लागत में कटौती के उपायों के बाद ही बोर्ड छह प्रमुख संघों, जिलों और क्लबों को पैसा दे सकेगा और उसे पुरूष तथा महिला क्रिकेट के घरेलू कैलेंडर में भी कटौती नहीं करनी पड़ेगी ।

यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.

उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा ,‘‘इस कटौती से हम 60 लाख डॉलर बचा सकेंगे ।’’

उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों और प्रबंधन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा ।

यह भी पढ़े | क्या T20 वर्ल्ड कप को 2022 तक किया जा सकता है स्थगित? ऐसी खबरों पर ICC ने दिया ये जवाब.

न्यूजीलैंड टीम नवंबर में आस्ट्रेलिया की मेजबानी कर सकती है और ये मैच दर्शकों के बिना ही होंगे । इसके अलावा अगले साल फरवरी मार्च में यहां महिला विश्व कप भी होना है ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया पहले ही अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की छंटनी कर चुका है । भारतीय टीम अगर साल के आखिर में आस्ट्रेलिया दौरा नहीं करती है तो उसे 30 करोड़ डॉलर का नुकसान होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)