नीशाम ने आखिरी तीन गेंद में तीन चौके लगाये और आखिरी ओवर में 23 रन बनाये । न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 185 रन जोड़े ।
बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनेर ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 172 रन पर रोक दिया ।
मार्टिन गुप्टिल और डेवोन कोंवे ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरूआत देकर पहले विकेट के लिये 63 रन जोड़े । दोनेां को ओडियन स्मिथ ने पवेलियन भेजा । बारिश 12वें ओवर में आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 95 रन था । बारिश के कारण करीब दो घंटे खेल बाधित रहा ।
उसके बाद न्यूजीलैंड ने अगली 18 गेंद में 33 रन बनाये ।
वेस्टइंडीज के लिये सर्वाधिक 42 रन शामारा ब्रूक्स ने बनाये । निकोलस पूरन ने आठ गेंद में 15 और जैसन होल्डर ने 19 गेंद में 25 रन की पारी खेली ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY