शहर भर में मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहा। कर्फ्यू को रात में होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए लागू किया गया है जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बाद कई दिनों तक चली थी। विभाग के प्रमुख टेरेंस मोनाहन ने कहा कि रात आठ बजे ही सड़कों को खाली करने का आदेश दे दिया गया था जो सोमवार को रात 11 बजे दिया गया था। इससे पुलिस को शहर सड़कों का नियंत्रण अपने हाथों में मदद मिली।
मोनाहन ने एनबीसी के “टूडे“ कार्यक्रम में कहा कि जल्दी कर्फ्यू लागू करने से इलाकों से उन लोगों को निकालने में पुलिस को मदद मिली जो वहां के रहने वाले नहीं थे।
यह भी पढ़े | एंटी-मलेरिया ड्रग हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर होगा शुरू, WHO ने दी मंजूरी.
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने रात आठ बजे के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की इजाजत दी लेकिन जो लोग उत्पात मचाने की फिराक में थे, उन्हें तेजी से हटा दिया गया।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनों के सिलसिले में करीब 280 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि सोमवार की रात 700 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।
यह भी पढ़े | अमेरिका और चीन में बड़ी तकरार, ट्रंप सरकार चीनी एयरलाइन्स को देश में आने से रोकेगी.
मेयर बिल डे ब्लसासियो ने कहा कि रविवार तक रात आठ बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गवर्नर एंड्रयू क्योमो की नेशनल गार्ड बुलाने की सलाह को भी खारिज कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार रात को मैनहट्टन और ब्रुकलिन की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारी रिशा मुनोज़ ने कहा कि हम सिर्फ घूम रहे हैं और हम रुकने वाले नहीं है।
काले व्यक्ति फ्लॉयड की 25 मई को हत्या के बाद से ही मार्च निकालना प्रदर्शनों का हिस्सा रहा है। मिनीपोलिस के एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने फ्लॉयड को जमीन पर गिरा के उनकी गर्दन अपने घुटने से दबा दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY