देश की खबरें | नये भूमि कानून जम्मू कश्मीर में अर्थव्यवस्था को बढ़ाएंगे :जितेंद्र सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी भारतीयों को जमीन खरीदने की अनुमति देने वाले नये भूमि कानून केंद्रशासित प्रदेश में अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे और उच्च शिक्षा संस्थानों को भी गति देंगे।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी भारतीयों को जमीन खरीदने की अनुमति देने वाले नये भूमि कानून केंद्रशासित प्रदेश में अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे और उच्च शिक्षा संस्थानों को भी गति देंगे।
सिंह ने कहा कि पहले की व्यवस्था में न केवल भौतिक अवरोध थे बल्कि बाहरी लोगों के लिए मानसिक अवरोधक भी थे जो यहां निवेश और योगदान देना चाहते थे।
यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,518 नए मामले, 8 की मौत: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर भूमि सुधारों का असंतुष्ट तत्वों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिन्हें वोट बैंक पर खतरा लग रहा है, वे ऐसी बातें कर रहे हैं।’’
केंद्र सरकार ने मंगलवार को अनेक कानूनों में संशोधन करके देशभर के लोगों को जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति प्रदान की।
सिंह ने नये भूमि कानूनों को स्वागत योग्य कदम बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘इससे जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और इस दौरान उच्च शिक्षा संस्थानों को भी गति मिलेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)