एजेंसी न्यूज

Netflix India: नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख ने वेबसीरीज विवाद पर सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की

वेबसीरीज ‘आईसी-814: द कंधार हाइजैक’ को लेकर पैदा विवाद के बीच नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू से मुलाकात की.

Netflix India: नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख ने वेबसीरीज विवाद पर सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की
Netflix (img: FB)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर : वेबसीरीज ‘आईसी-814: द कंधार हाइजैक’ को लेकर पैदा विवाद के बीच नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू से मुलाकात की. जाजू के कार्यालय में लगभग 40 मिनट तक यह बैठक हुई जिसमें ‘ओटीटी’ मंच की अधिकारी को समाज के एक बड़े वर्ग द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं से अवगत कराया गया और बताया गया कि ऐसे विषयों से निपटने में संवेदनशील होने की जरूरत है. वेबसीरीज में आतंकवादियों के चित्रण पर चिंता जताते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी को भी देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का अधिकार नहीं है.

काठमांडू से दिल्ली की उड़ान भरने वाले इंडियन एयरलाइन के विमान के अपहर्ताओं के ‘दयाशील’ चित्रण से विवाद खड़ा हो गया है और कई दर्शकों ने इस पर आपत्ति जताई है. एक अन्य आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘किसी को भी इस देश के लोगों की भावनाओं के साथ खेलने का अधिकार नहीं है. भारतीय संस्कृति और सभ्यता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए.’ सूत्र ने विस्तार में जाए बिना कहा, ‘‘क्या हमें किसी विदेशी व्यक्ति को हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से खिलवाड़ करने की अनुमति देनी चाहिए?’’ यह भी पढ़ें : LIC Foundation Day 2024: कभी भारत में केवल अंग्रेजों का होता था बीमा…. LIC ने ऐसे आम लोगों तक पहुंचाया इंश्योरेंस

सूत्रों ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को किसी चीज को गलत तरीके से चित्रित करने से पहले सोचना होगा. सूत्र ने कहा, ‘‘आप उदार हो सकते हैं, लेकिन आप संस्थानों को गलत तरीके से चित्रित नहीं कर सकते.’’ ‘बॉयकॉट नेटफ्लिक्स’, ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ लिखते हुए, कई ‘एक्स’ उपयोगकर्ताओं ने पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि फिल्म निर्माताओं ने एक समुदाय विशेष से संबंधित आतंकवादियों को बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं के नाम बदलकर ‘शंकर’ और ‘भोला’ कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).