एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया के शेयरधारकों ने मूल कंपनी को रॉयल्टी भुगतान बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने अपनी मूल कंपनी को रॉयल्टी भुगतान बढ़ाने के कंपनी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया के शेयरधारकों ने मूल कंपनी को रॉयल्टी भुगतान बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज किया

नयी दिल्ली, 18 मई दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने अपनी मूल कंपनी को रॉयल्टी भुगतान बढ़ाने के कंपनी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक नेस्ले इंडिया के बोर्ड ने पिछले महीने अपनी मूल कंपनी को रॉयल्टी भुगतान में सालाना 0.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दी थी।

यह बढ़ोतरी अगले पांच वर्षों के लिए की गई थी और इस प्रकार नेस्ले इंडिया को अपनी शुद्ध बिक्री का 5.25 प्रतिशत तक रॉयल्टी भुगतान मूल कंपनी को करना था।

इसके तहत वर्तमान लाइसेंस शुल्क 4.5 प्रतिशत को हर साल 0.15 प्रतिशत बढ़ाते हुए पांच साल में क्रमबद्ध तरीके से 5.25 प्रतिशत तक किया जाना था।

इस प्रस्ताव पर डाक मतपत्र के जरिए एक साधारण प्रस्ताव के तहत शेयरधारकों से मंजूरी मांगी गई थी।

नेस्ले इंडिया ने कहा कि कुल मतों में 57.18 फीसदी मत सामान्य प्रस्ताव के खिलाफ थे और 42.82 फीसदी वोट पक्ष में थे।

प्रस्ताव के पक्ष में अपेक्षित बहुमत नहीं होने के कारण सामान्य प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).