एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने ओली और प्रचंड के बीच मतभेदों को सुलझाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और उनके विरोधी पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच मतभेदों को सुलझा लिया। पार्टी ने दोनों के बीच अधिकारों के बंटवारे का समझौता कराके कई महीने से चल रहे विवाद को समाप्त कराया।

विदेश की खबरें | नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने ओली और प्रचंड के बीच मतभेदों को सुलझाया

काठमांडू, 11 सितंबर नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और उनके विरोधी पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच मतभेदों को सुलझा लिया। पार्टी ने दोनों के बीच अधिकारों के बंटवारे का समझौता कराके कई महीने से चल रहे विवाद को समाप्त कराया।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (सीपीएन) के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा कि पार्टी की 13 सदस्यीय शक्तिशाली स्थायी समिति की बैठक बालूवतार में प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई जिसमें राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से नेपाल तथा भारत के बीच सीमा विवाद के समाधान का भी फैसला किया गया।

यह भी पढ़े | सुरक्षा परिषद: भारत ने देश के बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा के प्रति आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान.

अधिकारी ने कहा कि बैठक में ओली और प्रचंड के बीच कार्य विभाजन तय किया गया। प्रचंड पूरे अधिकारों के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे तथा पार्टी मामलों को देखेंगे, वहीं ओली सरकार के मामलों पर ध्यान देंगे।

श्रेष्ठ ने कहा, ‘‘पार्टी स्थापित दिशानिर्देशों के आधार पर चलेगी। हालांकि सरकार को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर फैसला लेते समय पार्टी के भीतर परामर्श करने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | 9/11 Attack Videos: ट्विन टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन से ऐसे टकराये थे हाईजैक किए हुए विमान, देखें तबाही का वो भयावह वीडियो.

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व सरकार के रोजाना के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

पार्टी के यूनिटी जनरल कन्वेंशन को अगले साल सात अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच काठमांडू में आयोजित करने का फैसला किया गया। पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक 31 अक्टूबर को बुलाई जाएगी।

बैठक में ओली तथा प्रचंड द्वारा सीपीएन में आंतरिक कलह को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किये गये 15 पन्नों के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).