विदेश की खबरें | नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की बैठक स्थगित

काठमांडू, 29 अगस्त नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सचिवालय की शनिवार को होने वाली बैठक दो मंत्रियों के स्व-पृथक-वास में चले जाने के बाद स्थगित कर दी गई।

दोनों मंत्री अपने एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पृथक-वास में चले गए हैं।

यह भी पढ़े | जोहानिसबर्ग: दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक का निधन.

उपप्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरियाल और गृहमंत्री राम बहादुर थापा अपने घर पर स्व-पृथक-वास में चले गए हैं।

यह कदम उन्होंने आपदा प्रबंधन केंद्र (सीसीएमसी) के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उठाया। दोनों मंत्री सीसीएमसी के सदस्य हैं।

यह भी पढ़े | UN सुरक्षा परिषद ने अमेरिका की मांग के अनुरूप लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी.

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (सीपीएन) के करीबी सूत्रों ने बताया कि हाल में काठमांडू में आयोजित सीसीएमसी की बैठक में शामिल हुए एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद मंत्रियों ने एहतियातन गृह-पृथक-वास में रहने का फैसला किया है।

सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए गठित की गई सीसीएमसी के थापा और पोखरियाल प्रमुख सदस्य हैं। वे नियमित तौर पर इसकी बैठकों को शामिल होते रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)